दो भाइयों के बीच चली गोलीः कोचिंग से लौट रहे नाबालिग युवक को लगी, अस्पताल में भर्ती
कमल वर्मा, ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में दो भाइयों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि गोलियां चल गई। गोलीबारी में कोचिंग सेंटर से लौट रहे युवक को गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सियासतः MP कांग्रेस को मिल सकता है नया प्रदेश प्रभारी, दो राज्यों में से एक लिया जा सकता है वापस
जानकारी के अनुसार घटना ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के चौहान प्याऊ के पास की है। दोनों भाई नंदू चौहान और भानु चौहान के बीच प्रॉपर्टी बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। नंदू ने विवाद के दौरान भानु पर फरार कर दिया। गोली भानु को ना लगाते हुए राहगीर रोहित पचौरी 17 साल को लग गई। घायल रोहित पचौरी डबरा का रहने वाला है। वह घटना के समय कोचिंग सेंटर से वापस घर लौट रहा था। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
MP सड़क हादसे में चार मौतः एक दर्जन से अधिक लोग घायल, श्रद्धालुओं से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली पलटी
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m