National Teacher Award 2024: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे एमपी के ये 2 शिक्षक, जानिए किनका हुआ चयन?
शब्बीर अहमद, भोपाल। National Teacher Award 2024: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए मध्य प्रदेश के 2 शिक्षकों का चयन हुआ है। शिक्षक और शिक्षिका को शिक्षक दिवस के दिन नई दिल्ली में सम्मान दिया जाएगा। प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि इतने टीचर्स के बीच में इन्हें सम्मानित किया जाएगा।
नई दिल्ली में 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान होगा। दमोह के शिक्षक माधव पटेल और मंदसौर की शिक्षिका सुनीता गौड़ा का अवार्ड के लिए चयन हुआ है। अलग-अलग राज्यों के कुल 50 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m