MP karmchari NEWS – देवास में महिला शिक्षक से मासिक रिश्वत लेते प्राचार्य गिरफ्तार, लोकायुक्त..


मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक महिला शिक्षक को धमकाकर रिश्वत की वसूली करते प्राचार्य तिलकराज सेम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए लोकायुक्त पुलिस द्वारा बताया गया कि, प्राचार्य ने महिला शिक्षक को कलेक्टर से सस्पेंड करवाने की धमकी देकर ₹5000 मासिक रिश्वत की मांग कर रहे थे। 

महिला शिक्षक को कलेक्टर के नाम की धमकी दी जाती थी

महिला शिक्षक सुश्री पदमा बाथम ने लोकायुक्त एसपी उज्जैन के समक्ष शिकायत प्रस्तुत की थी। कार्रवाई करने वाले डीएसपी श्री सुनील तालान ने बताया कि, महिला शिक्षक को अपने पद के लिए निर्धारित पूरा काम करना नहीं आता। वह अक्सर गलती कर देती है। प्राचार्य तिलकराज सेम ने इस बात का फायदा उठाया। वह गलती होने पर कार्रवाई की धमकी दिया करते थे। यह भी कहते थे कि कलेक्टर की टीम और दूसरे वरिष्ठ अधिकारी निरंतर जांच कर रहे हैं। यदि उन्होंने पकड़ लिया तो सस्पेंड कर दिया जाएगा। महिला शिक्षक को कलेक्टर की धमकी देकर ₹5000 मासिक रिश्वत की मांग की। आश्वासन दिया कि यदि महिला शिक्षक नियमित रूप से रिश्वत देता है तो उसे कलेक्टर और दूसरे अधिकारियों की हर कार्रवाई से बचाया जाएगा। 

डीएसपी श्री सुनील तालान ने बताया कि, शिकायत का सत्यापन किया गया। ऑडियो एविडेंस कलेक्ट किया गया। रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने के बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा ट्रैप दल का गठन किया गया। प्लानिंग के तहत महिला शिक्षक को केमिकल युक्त नोट दिए गए। जैसे ही रिश्वत की रकम का आदान-प्रदान हुआ, मौके पर सिविल ड्रेस में मौजूद लोकायुक्त पुलिस की टीम ने स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक को पकड़ लिया। केमिकल टेस्ट पॉजीटिव पाए जाने के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और गिरफ्तार कर लिया गया। 

विनम्र निवेदन🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *