लंदनवेली टाउनशिप में डकैती मामला: कुख्यात फरार डकैत का साथी गिरफ्तार, सोमाला की तलाश जारी


चंकी बाजपाई, इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लूट पाट के मामले बढ़ते जा रहे है। इसी बीच बाणगंगा थाना क्षेत्र के लंदनवेली टाउनशिप में डकैती डालने वाले बदमाश को पुलिस ने अलीराजपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश फरार डकैत सोमला का साथी है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया है। जहां उसे रिमांड पर लिया गया है।

नकुलनाथ देशभर में सबसे अमीर प्रत्याशी: MP में 88 में से 27 उम्मीदवार करोड़पति, 19 पर आपराधिक मामले दर्ज, ADR की रिपोर्ट में खुलासा

दरअसल, इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के लंदन विली टाउनशिप में एक महीने पहले पेट्रोल डिपो के मैनेजर के घर डकैती हुई थी। घटना में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले थे। फुटेज के आधार पर पुलिस ने सोमला नामक डकैत को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान उसने डकैती में राजेश उर्फ थावरिया का नाम लिया, लेकिन रिमांड खत्म होने के बाद सोमला को जमानत मिल गई।

Kunal Kamra के खिलाफ इंदौर में शिकायत, लल्लूराम डॉट कॉम से बोले TV एक्टर Faizan Ansari, 50 करोड़ का मानहानि केस करने की तैयारी

वहीं क्राइम ब्रांच की एसआईटी टीम ने राजेश नामक साथी को अलीराजपुर के बोरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया। ताकि सोमाल का पता लगाया जा सके। डकैती का सरगना सौमला फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और अलीराजपुर धार झाबुआ सहित गुजरात राज्य में भी छानबीन कर रही है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
Read More:- https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *