घाट उतरते समय पलटी बस: कई यात्री घायल, 10 से ज्यादा को आई गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती
दीपक ताम्रकर, डिंडोरी। मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां घाट उतरते वक्त यात्री से भरी बस पलट गई। इस घटना में दर्जनों यात्री घायल हुए है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरी घटना कोतवाली थाना की है।
जानकारी के मुताबिक, यात्रियों से भरी बस नेवसा मार्ग के पास मुसर घाट से नीचे उतर रही थी। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 10 से ज्यादा लोगों को गंभीर चोटें आई है। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई है।
वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं सभी घायलों को एंबुलेंस और अन्य साधनों के माध्यम से डिंडोडी के जिला अस्पताल ले जाया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस इस पूरे घटना की जांच में जुटी हुई है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
Read More:- https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H