मोहन सरकार में IAS संजय दुबे का बढ़ा कद: 10 दिन बाद पावरफुल बनकर लौटे, सामान्य प्रशासन विभाग के बने प्रमुख सचिव   


राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश में 11 दिन में तीसरी बार आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। आज बुधवार देर रात 12 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर किए गए है। जारी आदेश में आईएएस अधिकारी संजय दुबे को प्रमुख सचिव, सामान्य प्रशासन बनाया गया है।

10 दिन बाद फिर पावरफुल हुए संजय दुबे

10 दिन पहले प्रमुख सचिव गृह विभाग से हटाकर प्रमुख सचिव विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग में पदस्थ किए गए संजय दुबे फिर पावरफुल बनकर लौटे हैं। मोहन सरकार ने उन्हें अब प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, प्रमुख सचिव (समन्वय), मुख्य सचिव कार्यालय और प्रमुख सचिव विज्ञान और प्रौद्योगिकी (अतिरिक्त प्रभार) का जिम्मा सौंपकर उनका कद बढ़ाया है। संजय दुबे गृह विभाग से पहले ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव रह चुके हैं। 

24 घंटे में पलटा पीएस फाइनेंस का आदेश 

मोहन सरकार ने प्रमुख सचिव फाइनेंस के पद पर की गई पदस्थापना को 24 घंटे में बदल दिया है। मंगलवार रात जारी आदेश में प्रमुख सचिव वित्त अमित राठौर को बनाया गया था। वहीं बुधवार रात जारी आदेश में यह जिम्मेदारी प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन विभाग रहे मनीष रस्तोगी को सौंप दी गई है। 

इसे भी पढ़े: MP में फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 12 IAS अफसरों के तबादले, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव बनाए गए संजय दुबे

मंगलवार को जारी आदेश में राठौर को प्रमुख सचिव वाणिज्यिक कर विभाग और प्रमुख सचिव कुटीर-ग्रामोद्योग विभाग (अतिरिक्त प्रभार) के साथ, प्रमुख सचिव वित्त विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बुधवार को वित्त विभाग उनसे वापस ले लिया गया। इस आदेश के बाद रस्तोगी अब सीएम मोहन यादव सरकार की पूरी वित्तीय व्यवस्था के कर्ता-धर्ता बन गए हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *