मोदी ने मोहन के मध्य प्रदेश को 50,655 करोड़ का हाई स्पीड कॉरिडोर प्रोजेक्ट दिया


भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्य प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए 50,655 करोड रुपए की मंजूरी दे दी है। इस धनराशि से मध्य प्रदेश में आठ महत्वपूर्ण नेशनल हाई स्पीड कॉरिडोर प्रोजेक्ट पर काम किया जाएगा जिसकी लंबाई 936 किलोमीटर है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। 

आगरा से ग्वालियर नेशनल हाईवे 6-लेन हाई स्पीड कॉरिडोर बनेगा

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि, केंद्र सरकार द्वारा मंजूर किए गए इस इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट में नेशनल हाईवे का आगरा से ग्वालियर तक का हिस्सा भी आता है। जिसे 6-लेन हाई स्पीड कॉरिडोर बनाया जाएगा। इसके कारण मध्य प्रदेश को कई प्रकार का फायदा होगा। यह हाई स्पीड कॉरिडोर मध्य प्रदेश की आर्थिक उन्नति का कारण बनेगा। इसके कारण न केवल ट्रैफिक लोड कम होगा बल्कि यह देश के दिल मध्य प्रदेश की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को भी बढ़ाएगी। 

मध्य प्रदेश, भारत के आर्थिक पारिस्थितिकी तंत्र का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि इस परियोजना की मंजूरी से मध्य प्रदेश राज्य विकास और समृद्धि के एक नए युग में प्रवेश करेगा। इसके कारण मध्य प्रदेश में इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट बढ़ेगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। यह इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट भारत के आर्थिक पारिस्थितिकी तंत्र का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *