कांग्रेस की जय हिंद सभा: दिग्विजय बोले- शहादत के कफन पर राजनीति करने वाले देशप्रेमी नहीं हो सकते, जीतू ने राहुल गांधी को जातिगणना का नायक बताया


कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस की जबलपुर जय हिंद सभा में उपस्थित नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर सियासी निशाना साधा। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि- जिसका आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं, जिसने ब्रिटिश हुकूमत की गुलामी की, आज वही लोग कह रहे है भारतीय सेना नरेंद्र मोदी के चरणों में समर्पित है। एक रहेंगे तभी सुरक्षित रहेंगे। बीजेपी नफरत फैलाने की राजनीति करते है। शहादत के कफन पर राजनीति करने वाले देशप्रेमी नहीं हो सकते।

सेना का अपमान करने वालों मंत्रियों को सर पर बिठाते

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि- कांग्रेस जब सरकार के साथ थी तो पाक को सजा क्यों नहीं दी। हमने इसलिए साथ दिया कि हमारी सेना लाहौर में घुसकर पाक को घुटने के बल टीका देगी, लेकिन आपने सिर्फ घोषणा की। बीजेपी सेना का अपमान करने वालों मंत्रियों को सर आंखों पर बिठाते है। मध्य प्रदेश की बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है लेकिन आपकी सरकार मौन है। मंत्री विजय शाह को हटाओ वर्ना उनका नागरिक अभिनन्दन करो। जातिगत जनगणना के नायक राहुल गांधी है।

युद्ध विराम अमरीका और मोदी की नूरा-कुश्ती

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि- युद्ध विराम अमरीका और मोदी की आपस की नूरा-कुश्ती थी। सिंदूर यात्रा के नाम पर मोदी अपनी ब्रांडिंग कर रहे हैं। इस बार सेना को छूट देते तो पीओके (pok) भारत का हिस्सा होता। देश की युवा पीढ़ी को देश प्रेम का सपना दिखा रहे लेकिन सेना को छूट नहीं है। पीएम मोदी ने शहीदों के घर तक जाना उचित नहीं समझा। बीजेपी का मंत्री सेना का अपमान करती और बीजेपी कुछ नहीं करती है। देश का लोकतंत्र खतरे में है, बीजेपी अपने आपको देश और सेना से बड़ी समझने लगी है। बिहार चुनाव आ गए तो जातिगत जनगणना की घोषणा कर दी। पीएम मोदी मध्यप्रदेश आए हैं तो बोलकर जाए कि 2 से 3 महीने में जातिगत जनगणना कराए।

कांग्रेस की जय हिंद सभा में नया सियासी एंगलः दिग्विजय सिंह मंच छोड़कर दर्शक दीर्घा में बैठे

दिग्विजय सिंह मंच पर नहीं हुए शामिल

कांग्रेस की जय हिंद सभा में दिग्विजय सिंह मंच पर शामिल नहीं हुए। मनाने आए पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने दिग्विजय सिंह के पैर छूकर निवेदन किया। मंच पर ले जाने आए लखन घनघोरिया ने दिग्विजय सिंह के पैर पकड़ मंच पर आने का निवेदन किया। लखन घनघोरिया के निवेदन के बाद भी दिग्विजय सिंह मंच पर नहीं गए।

‘गोली का जवाब गोले से मिलेगा’, भोपाल से PM मोदी की पाकिस्तान को फिर चुनौती, कहा- ‘सिंदूर’ बना भारत

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *