अमृत सरोवर तालाब निर्माण में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: मृत व्यक्ति को हो रहा था मजदूरी का भुगतान, EOW ने सरपंच, उप सरपंच, सचिव समेत 4 के खिलाफ दर्ज किया मामला  


कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में अमृत सरोवर तालाब निर्माण परियोजना में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। यहां मृत व्यक्ति के नाम पर मजदूरी का भुगतान किया गया। आर्थिक अपराध शाखा (EOW)  ने जांच शुरू कर दी है। कई ग्राम पंचायत अधिकारी आरोपित पाए गए हैं। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

READ MORE: देश की रक्षा करने वाले जवानों के साथ धोखा! ‘गैलेंट्री लैंडमार्क’ कॉलोनी के नाम पर सैनिकों को दिखाया सपना, फिर की करोड़ों की ठगी 

मृत शख्स को हो रहा था मजदूरी का भुगतान 

EOW डीएसपी मनजीत सिंह ने बताया कि जबलपुर के पाटन तहसील के अंतर्गत आने वाले बढैयाखेड़ा में तालाब निर्माण में सरपंच सचिव की मिली भगत से भ्रष्टाचार किया गया है। उन्होंने बताया कि यहां दुनिया से रुखसत हो चुके शख्स से मजदूरी करवाई जा रही थी। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया है कि मृतक कन्नू लाल बर्मन नाम से मस्टर रोल में मजदूरी दिखाकर राशि निकाली जा रही थी। जबकि इसकी पड़ताल की गई तो पता चला कि कई समय पहले ही कन्नू लाल बर्मन की हत्या हो गई थी। 

READ MORE: नगर निगम प्रतिनियुक्ति मामलाः हाईकोर्ट के डिवीजन बेंच ने फैसला रखा सुरक्षित, आयुक्त सहित 60 अधिकारियों की Deputation को किया था निरस्त

उपसरपंच ने मां के नाम पर निकाली पीएम आवास योजना की राशि 

EOW ने सरपंच,उप सरपंच,सचिव सहित 4 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच में ग्राम पंचायत का एक और कारनामा सामने आया है। जहां उप सरपंच राजेंद्र चौधरी सक्षम होते हुए भी अपनी मां के नाम पीएम आवास योजना के नाम पर राशि  किया है। जबकि वे इसके पात्र ही नहीं है। उप सरपंच अपनी पत्नी को भी लाडली बहना योजना का लाभ दिलवा रहे हैं, जबकि उनकी कई एकड़ जमीन पर घर में ट्रैक्टर है। फिलहाल EOW ने मामला दर्ज कर लिया है, इसकी जांच की जा रही है। अंदेशा जताया जा रहा है कि जांच के बाद भ्रष्टाचार के और कई मामले उजागर हो सकते हैं।     

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *