Amarwara में दर्दनाक हादसा: बारातियों से भरी बस पलटी, 2 की मौत, 25 से ज्यादा घायल


सुजान सिंह, अमरवाड़ा (छिंदवाड़ा)। मध्य प्रदेश के अमरवाड़ा में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां बारातियों से भरी बस पलट गई। इस घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 28 लोग घायल बताए जा रहे है। जिनमें 7 की हालत गंभीर है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरी घटना हर्रई के बसुरिया के पास की है।

जानकारी के मुताबिक, बारातियों से भरी बस आमगांव तीनसरा नरसिंहपुर से भूमका अरमवड़ा आई थी। शुक्रवार सुबह बस वापस नरसिंहपुर लौट रही थी। इस दौरान बसुरिया के पास अचानक पलट गई। घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 28 लोग घायल हुए।

ये भी पढ़ें: MP भीषण सड़क हादसे में तीन मौत, एक गंभीरः भोपाल हाइवे पर तेज रफ्तार क्रेटा कार पेड़ से टकराई

हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से सभी को अस्पताल भिजवाया गया। गंभीर रूप से घायल 7 लोगों को नरसिंहपुर रेफर किया गया है। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें: घने जंगल में मिला दो मासूम भाईयों का शव: एक के शव को नोंच खा गए जानवर, 8 दिन पहले हुए थे लापता, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *