आंधी-तूफान का दिखा रौद्र रूप, छप्पर के साथ हवा में उड़ गए दो बच्चे, Video देख रह जाएंगे हैरान  


उमेश यादव, सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। यहां आंधी-तूफान भारी तबाही मचा रहा है। इस बीच तूफान के कहर का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां कच्चे मकान की छप्पर के साथ दो बच्चे भी तिनके की तरह उड़ गए।  गनीमत यह रही कि दोनों बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं। हालांकि उन्हें चोट जरूर लगी है। घटना बंडा तहसील के ग्राम गोरा खुर्द की है।    

READ MORE: पत्नी ने पति के उतारे कपड़े, फिर बीच सड़क पर किया ऐसा काम, VIDEO देख आप भी कहेंगे- हद हो गई…

जानकारी के मुताबिक जिले की बंडा तहसील के ग्राम गोरा खुर्द में हुई तेज बारिश से एक कच्चे घर का छप्पर उड़ गया। वहीं घर के अंदर छप्पर पकड़े दो बच्चे भी उड़ गए। जिसका वीडियो सामने आ रहा है। मंगलवार को ग्राम गोरा खुर्द में तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हुई थी। तेज हवा के कारण अमोल नागवंशी के कच्चे घर का छप्पर भी उड़ गया। इसके साथ ही हवा में उसके दो बच्चे भी उड़ कर बाहर गिरते दिखाई दे रहे है। घर पूरी तरह तहस नहस हो गया। वहीं दोनों बच्चे घायल हो गए। जिनका इलाज कराया गया।

छत को उड़ने से बचाने का किया प्रयास  

बताया जा रहा है कि अमोल नागवंशी अपने बच्चों के साथ घर पर थे। इसी दौरान तेज आंधी-तूफान चल रहा था, तो उन्हें घर का छप्पर उड़ने का डर था, इसलिए बच्चे और वे लोग सभी उसको पकड़कर नीचे खींचने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन आंधी-तूफान के सामने उनका यह प्रयास नाकाफी साबित हुआ। जैसे ही हवा का एक जोरदार झोंका आया, तो कच्चे मकान का पूरा छप्पर हवा में जाकर पलट गया।  छप्पर को उड़ता देख अमोल ने तो इसे छोड़ दिया, लेकिन उनके बच्चे इसे पकड़े हुए थे, जो इस छप्पर के साथ उड़ गए और घर के बाहर गिर गए।

 Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *