इस्तीफा देंगे मंत्री विजय शाह? कर्नल सोफिया के मामले संगठन सख्त
सुंधीर दंडोतिया, भोपाल। मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की कुर्सी खतरे में है। कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर बीजेपी संगठन सख्त है। दरअसल, मंत्री विजय शाह कर्नल सोफिया पर बयान देकर विवादों में घिर गए हैं। वहीं मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने विजय शाह के FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
चार घंटे के अंदर FIR के दिए निर्देश
कर्नल सोफिया के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। जबलपुर HC के जस्टिस अतुल श्रीधरन और अनुराधा शुक्ला की खंडपीठ ने भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान कोर्ट ने सरकार को चार घंटे के अंदर (6:00 बजे तक) मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया है।
विवादित बयान से पीएम मोदी भी हैं नाराज
मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के विवादित बयान से पीएम मोदी भी नाराज हैं। मंत्री शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में एक विवादित टिप्पणी की थी, जिस पर कांग्रेस ने उनके इस्तीफे की मांग की है। मंत्री शाह ने बाद में अपने बयान के लिए माफी मांगी और कहा कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था। लेकिन कांग्रेस ने उनकी माफी को स्वीकार नहीं किया और उनके इस्तीफे की मांग जारी रखी है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H