झांसी जा रही पैसेंजर ट्रेन पर पथराव: यात्री का फटा सिर, अस्पताल में भर्ती


धर्मेंद्र यादव, निवाड़ी। मऊरानीपुर से झांसी जा रही पैसेंजर ट्रेन पर पथराव हो गया। इस हमले में एक यात्री बुरी तरह घायल हो गया और उसका सिर फट गया। जिसे निवाड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। 

अज्ञात बदमाशों ने की पत्थरबाजी

जानकारी के मुताबिक, पैसेंजर ट्रेन आज सुबह साढ़े 9 बजे टेहरका-मगरपुर गांव के पास पहुंची थी। इसी दौरान 4-5 अज्ञात लोगों ने ट्रेन पर पत्थरबाजी करनी शुरू कर दी। इस हमले से ट्रेन में सवार 21 वर्षीय महोबा निवासी अमरेन्द्र सिंह घायल हो गया। उसके सिर मे गंभीर चोट आ गई। युवक अपने दोस्तों के साथ झांसी जा रहा था।

यात्री का फटा सिर 

निवाड़ी रेलवे स्टेशन मास्टर ने फौरन एंबुलेंस को कॉल किया। जिसके बाद 108 की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। डॉक्टर आदर्श तिवारी ने बताया कि युवक का सिर फट गया है जिसे टांके लगने की संभावना है। अभी हम कार्रवाई कर रहे हैं। आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जा रही है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *