कौन हैं प्रियल द्विवेदी ? सरकारी स्कूल में पढ़कर प्रदेश में किया टॉप, नाम आने पर नहीं हुआ यकीन, सिविल सर्विस का है सपना


तनवीर खान, मैहर। MP Board 12th Topper priyal Dwivedi: एमपी बोर्ड 12वीं में लड़कियों ने लड़कों पछाड़ दिया है। उनका रिजल्ट लड़कों के मुकाबले बेहतर है। 12वीं की बोर्ड परीक्षा में मैहर की रहने वाली प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया है। सरकारी स्कूल में पढ़ाई करने वाली प्रियल ने सफकता पाने के लिए कितनी कड़ी मेहनत की है, इसका प्रमाण यही है कि उसने 500 में से 492 अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया है। प्रियल कन्या शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अमरपाटन की छात्रा हैं। जो उनके कठिन परिश्रम और लगन का प्रमाण है।

टॉपर बनी तो नहीं हुआ यकीन, जहा- ऐसा लगा किसी और का नाम है

प्रियल द्विवेदी का जब नाम आया तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि उन्होंने प्रदेश में सबसे ज्यादा अंक हासिल किए हैं। प्रियल ने बताया, “पहले तो लगा किसी और का नाम है। बाद में लोगों ने बताया कि मैंने टॉप किया है। सिविल सर्विस में जाने का सपना है।” इस सफलता के लिए उन्होंने शिक्षक, विद्यालय, प्रिंसिपल और माता-पिता को श्रेय दिया है। उन्होंने बताया कि 

लक्ष्य हासिल करने का बताया मंत्र

प्रियल ने सभी छात्रों को लक्ष्य को हासिल करने का मंत्र बताया। उन्होंने कहा, “12वीं से पहले ही मोबाइल से दूरी बना ली थी। सिर्फ 1 घंटा ही खेलने में समय जाता था। बाकी 6 घंटे पढ़ाई करती थी।” उन्होंने कहा कि रेगुलर पढ़ाई करें और NCERT पढ़ें। सोशल मीडिया से दूर रहें।”

इन छात्रों ने भी किया नाम रौशन

मैहर के सरकारी स्कूल में पढ़ाई करने वाली प्रियल द्विवेदी ने गणित-विज्ञान समूह में 500 में से 492 अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया है। इसी जिले के हर्ष पांडेय ने 479 अंक के साथ साइंस स्ट्रीम में दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं निवाड़ी स्थित दिव्य संस्कार शिक्षण संस्थान के अक्षय खरे ने कृषि समूह में 480 अंक प्राप्त कर प्रदेश में चौथा स्थान पाया है। पीथमपुर के कृष्ण प्रताप सिंह ने विज्ञान संकाय में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राज्य में पांचवां स्थान हासिल किया है।

प्रियल को बधाई देने लगा तांता

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट आज जारी कर दिया है। इस बार 7 लाख 6 हजार छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से कुल 74.48% विद्यार्थी पास हुए हैं। प्रियल की इस उपलब्धि पर उनके परिजन और शिक्षक बहुत खुश हैं। प्रियल को बधाई देने के लिए उनका उनके पड़ोसी उनके घर पहुंच रहे हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *