भूंकप से हिला मध्य भारत! आधी रात को कांपने लगी धरती, हिलने लगे घरों के पंखे-पलंग, घबराकर घर से बाहर निकले लोग


अमित कोड़ले, बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। इसकी वजह से लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल गई। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8 बताई जा रही है। हालांकि इस हल्की तीव्रता के भूकंप से किसी तरह के नुकसान या जनहानि की खबर नहीं है।

शनिवार देर रात बैतूल जिले के मुलताई नगर में अचानक भूकंप के झटके लगे। रात 9:30 बजे नगर के कई वार्डो में तेज झटके महसूस हुए। पंखे, पलंग, फर्नीचर और बर्तन हिलते नजर आए। जिससे आधी रात को इलाके में हड़कंप मच गया। घबराकर लोग घरों से बाहर निकल गए।

इंदिरा गांधी वार्ड, पटेल वार्ड, सुभाष वार्ड, राजीव गांधी वार्ड और विवेकानंद वार्ड में झटके महसूस किए गए है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने भूकंप के झटके लगने की जानकारी शेयर की है। भूकंप का केंद्र मुलताई से कुछ किलोमीटर दूर जमीन के अंदर बताया जा रहा है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *