यज्ञ से होगी बरसात ? महाकाल मंदिर में अच्छी बारिश के लिए विशेष अनुष्ठान, रिसर्च में जुटे वैज्ञानिक


अजय नीमा, उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकाल मंदिर में इन दिनों एक विशेष अनुष्ठान चल रहा है। यह अनुष्ठान देशभर में अच्छी बारिश के लिए किया जा रहा है। महाराष्ट्र और कर्नाटक से आए 25 पुजारी मिलकर छह दिवसीय ‘सौमिक सुवृष्टि अनुष्ठान’ कर रहे हैं। वहीं वैज्ञानिक इसकी पड़ताल कर रहे है कि क्या सच में यज्ञ और हवन से बरसात होती है ?

उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर में 24 अप्रैल से विशेष अनुष्ठान किया जा रहा है, जिसका आज अंतिम दिन है। इस अनुष्ठान में न केवल धार्मिक महत्व है, बल्कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी यह महत्वपूर्ण है। दरअसल, पहली बार मौसम विभाग (IMD) के वैज्ञानिक और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेट्रोलॉजी (IITM), भोपाल के छात्र इस अनुष्ठान पर रिसर्च कर रहे हैं। वैज्ञानिक यज्ञ से उठने वाली ज्वाला से निकलने वाले सूक्ष्म कणों का अध्ययन कर रहे हैं। उनके बड़े-बड़े उपकरणों के माध्यम से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस तरह के अनुष्ठान से वायुमंडल में क्या बदलाव आते हैं।

ये भी पढ़ें: 29 अप्रैल महाकाल आरती: मस्तक पर चंद्र और ॐ अर्पित कर भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन

साइंटिस्ट इन पर कर रहे रिसर्च

इनका मुख्य उद्देश्य यह जानना है कि क्या बारिश के लिए इस तरह के यज्ञ वास्तव में कारगर सिद्ध होते हैं। इसमें तेथर सोन्डे और ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन (AWS) लगाई गई हैं। यह मशीनें हवा का दबाव, तापमान, नमी, वर्षा, हवा की गति, दिशा और रेडिएशन जैसे सात महत्वपूर्ण मापदंडों पर लगातार डेटा रिकॉर्ड कर रही हैं। इसके अलावा, रिसर्चर एक विशेष गुब्बारे के माध्यम से वायुमंडल से गैस के नमूने भी एकत्र कर रहे हैं। तेथर सोन्डे मशीन की मदद से अलग-अलग ऊंचाइयों पर वायुमंडल की जानकारी जुटाई जा रही है।

ये भी पढ़ें: MP Weather Update: मौसम के दो रंग, कहीं- बारिश तो कहीं भीषण गर्मी का असर, जानें आज का वेदर अपडेट्स

वैज्ञानिक यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि अनुष्ठान शुरू होने से पहले और बाद में वायुमंडल में कौन-कौन सी गैसें मौजूद थीं और क्या कोई महत्वपूर्ण बदलाव आया है। वे नाइट्रोजन ऑक्साइड, नाइट्रिक ऑक्साइड, कार्बन डाइऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड, ओजोन और सल्फर डाइऑक्साइड जैसी गैसों के स्तर की जांच कर रहे हैं। इसके साथ ही पार्टिकुलेट मैटर 2.5 और 10 के स्तर की जानकारी भी ली जा रही है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *