नाजायज संबंध के चलते पत्नी पर जानलेवा हमला, सनकी पति ने हंसिए से काट दिया शरीर का ये हिस्सा


योगेश पाराशर, मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना में नाजायज संबंध के चलते पति ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। हंसिए से उसकी नाक काट दी। रोकने की कोशिश में महिला के हाथ भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

गुजरात के सूरत में कार करता है पति

जानकारी के मुताबिक, पति बिंदु राठौर और पत्नी सिमरन राठौर एक दूसरे पर चरित्र शंका करते थे। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। बिंदु राठौर गुजरात के सूरत में साड़ी का काम करता है। सिमरन राठौर मुरैना के आजाद नगर में तीन बच्चों के साथ अकेली रहती है। बीती देर रात बिंदु राठौर ने मुरैना पहुंचकर अपनी बीवी पर हमला कर दिया। हंसिए से उसकी नाक काट दी। सिमरन ने रोकने की कोशिश की तो उसके हाथ पर भी गंभीर चोट लग गई।

ये भी पढ़ें: शिक्षक की गंदी करतूत! छात्राओं संग अश्लील हरकत, मुंह बंद रखने के लिए देता था अंडर गारमेंट, लिपस्टिक और पाउडर, डेढ़ महीने से स्कूल नहीं जा रहे बच्चे

पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप

घटना के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। पीड़िता ने अपने पति पर दूसरी महिला से नाजायज संबंध का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि पति बिंदु राठौर 12 साल से लगातार मारपीट कर रहा है। वहीं रात में पति बिंदु चीख-चीखकर अपनी पत्नी पर दूसरे पुरुष के साथ नाजायज संबंध का आरोप लगा रहा था। फिलहाल पुलिस ने हमलावर पति बिंदु राठौर को हिरासत में ले लिया है।

ये भी पढ़ें: हाईकोर्ट ने नाबालिग को दी गर्भपात की अनुमतिः कहा- यातना झेल रही नाबालिग की पीड़ा को देखकर न्यायालय मूदर्शक नहीं रह सकता

सीएसपी दीपाली चंदौलिया ने बताया कि बीती रात पति पत्नी के बीच विवाद हो गया था। विवाद का कारण पति द्वारा पत्नी पर चरित्र शंका था। इसे लेकर धारदार हथियार से हमला किया गया। जिससे महिला के हाथ पैर और नाक में चोट आई है। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *