हाथ-पैर बांधे, मुंह में कपड़ा ठुंसा… नाबालिग छात्रा से हैवानियत की हदें पार, Rape के बाद बनाया VIDEO, तीन दरिंदे गिरफ्तार


योगेश पाराशर, मुरैना। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुरैना (Morena) जिले में नाबालिग छात्रा (Minor Student) से दरिंदगी (Rape) करने वाले मुख्य आरोपी को दबोचा गया है। वहीं दो सह आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। इन दरिंदो ने नाबालिग छात्रा के मुंह में कपड़ा ठुंसा फिर उसके हाथ पैर बांध दिए और रेप की वारदात को अंजाम दिया था। इतना ही नहीं हैवानियत के बाद इस हरकत का वीडियो भी बनाया था। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।

यह पूरा मामला दिमनी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, तीन दिन पहले एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी छात्रा को घर में लेकर गए। वहां उसका मुंह बंद कर दिया। फिर हाथ और पैर भी बांध दिए। इसके बाद बारी बारी से उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें: सिंगरौली में नाली निर्माण के समय हादसा: मिट्टी धंसने से 2 मजदूर दबे, 5 घंटे की मशक्कत के बाद सफल रेस्क्यू, एक की हालत गंभीर

इतना ही नहीं आरोपियों ने इस दरिंदगी का वीडियो भी बनाया। बताया जा रहा है कि आरोपी 15 दिन पूर्व से ही स्कूल जाते समय नाबालिग छात्रा को परेशान कर रहे थे। घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हैवानों को दबोच लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो सह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीन आरोपियों में से एक नाबालिग है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें: सौरभ शर्मा मामले में IT को मिले अहम सुराग: सेंट्रल जेल में 6 घंटे तक हुई पूछताछ, सौरभ और चेतन के बीच हुए लेनदेन के पुख्ता प्रमाण

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *