MP को मिला सबसे ज्यादा गिद्धों वाले राज्य का तमगा, 2024-25 की गणना में 13 हजार के करीब पहुंची संख्या, जानिए कितनी प्रजातियां पाई जाती है?


भोपाल। मध्य प्रदेश को सबसे अधिक गिद्धों वाले राज्य का तमगा हासिल हुआ है। साल 2024-25 की गणना में इनकी संख्या 13 हजार के करीब पहुंच गई है। सरकार गिद्धों के संरक्षण के लिए प्रयास कर रही है।  

12 हजार 981 पहुंची गिद्धों की संख्या

वन विभाग के वर्ष 2025 में प्रदेश स्तर पर गिद्धों की गणना में गिद्धों की संख्या 12 हजार 981 हो गई है। मध्यप्रदेश देश में सबसे अधिक गिद्धों वाला राज्य बन गया है। प्रथम चरण में 17, 18 एवं 19 फरवरी 2025 को वन विभाग के 16 वृत्त, 64 डिवीजन और 9 संरक्षित क्षेत्रों में गिद्ध गणना की गयी। गिद्ध गणना का कार्य वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, डब्ल्यूआईआई, भोपाल के प्रतिभागियों, स्वयं सेवकों और फोटोग्राफरों ने किया।

सिर्फ आवास स्थलों पर बैठे गिद्धों को ही गिना गया\

गिद्धों की गणना में घोंसलों के आसपास बैठे गिद्धों और उनके नवजातों की गणना के दौरान इस बात का ध्यान रखा गया कि केवल आवास स्थलों पर बैठे हुए गिद्धों को ही गिना गया है। डाटा संकलन का कार्य वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में किया गया।

प्रदेश में 7 प्रजातियां पाई जाती है 

प्रदेश में गिद्धों की गणना की शुरुआत वर्ष 2016 से की गयी थी। प्रदेश में गिद्धों की कुल 7 प्रजातियां पाई जाती है। इसमें से 4 प्रजातियां स्थानीय और 3 प्रजातियां प्रवासी हैं। गिद्धों की गणना करने के लिये शीत ऋतु का अंतिम समय सही रहता है। इस दौरान स्थानीय एवं प्रवासी गिद्धों की गणना आसानी से हो जाती है। वर्ष 2019 की गणना में गिद्धों की संख्या 8 हजार 397, वर्ष 2021 में 9 हजार 446 और वर्ष 2024 में बढ़कर 10 हजार 845 हो गयी थी।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *