पेंच टाइगर रिजर्व में मिला बाघ शावक का शव, भूख-प्यास से मौत की आशंका, जांच में जुटा प्रबंधन  


निशांत राजपूत, सिवनी। मध्य प्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व से दुखद खबर सामने आई है। यहां खबासा परिक्षेत्र में 3 माह के बाघ के शावक की मौत हो गई। बाघ की मौत से विभाग में हड़कंप मच गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव अंतिम संस्कार कर दिया है। भूख और प्यास से शावक के मौत की आशंका जताई जा रही है। 

READ MORE: महिला ने प्रेमी से करवाई पति की हत्या, सोशल मीडिया की लत ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, जानिए कैसे हुआ अंधे कत्ल का खुलासा

बताया जा रहा है कि मृत शावक के शव के पास ही एक अन्य जीवित अवस्था में  3 माह का शावक मिला है।पेंच प्रबंधन ने जीवित शावक का सफल रेस्क्यू कर उसे खबासा क्वारीटिन सेंटर में रखा गया है। बाघिन मां द्वारा कमजोर होने पर दोनों शावकों को छोड़ने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पेंच प्रबंधन बाघ शावक की  हुई मौत मामले में जुटा हुआ है।  

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *