Karmchari news – भोपाल की महा रैली ऐतिहासिक होगी, अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का ऐलान


मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने ऐलान किया है कि पुरानी पेंशन योजना और प्रमोशन सहित 51 प्रमुख मांगों के समर्थन में, राजधानी भोपाल में आयोजित होने वाली महा रैली ऐतिहासिक होगी। कर्मचारियों का यह प्रदर्शन, 2010 के कर्मचारी आंदोलन के समान होगा। 

भोपाल में कर्मचारियों का शक्ति प्रदर्शन होगा, आंदोलन का चौथा चरण

मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा 16 फरवरी को भोपाल के तुलसीनगर स्थित आंबेडकर पार्क में महारैली का आयोजन करने जा रहा है। मोर्चा के अध्यक्ष एमपी द्विवेदी, संयोजक महेंद्र शर्मा और एसबी सिंह के अनुसार, यह आंदोलन का चौथा चरण है। उन्होंने बताया कि सरकार तक अपनी मांगें पहुंचाने के सभी प्रयास किए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। इस महारैली में मोर्चा से जुड़े सभी कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे और आंदोलन के अगले चरणों की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

कर्मचारी नेताओं ने कहा, हम आर पार की लड़ाई के लिए तैयार

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि मध्य प्रदेश में पिछला बड़ा कर्मचारी आंदोलन 2010 में हुआ था। 2015 में अध्यापकों के आंदोलन ने सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया था, जिसके परिणामस्वरूप तत्कालीन शिवराज सरकार को अध्यापकों को नियमित करना पड़ा था। इस बार कर्मचारी संगठन आरपार की लड़ाई के लिए तैयार हैं और अपनी मांगों को लेकर दृढ़ संकल्पित हैं। महारैली में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कर्मचारियों के शामिल होने की संभावना है।

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *